Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts

Sunday, September 13, 2015

बड़ा ही महत्व है


ससुराल में साली का
बाग़ में माली का
होंठो में लाली का
पुलिस में गाली का
मकान में नाली का...
कान में बाली का
पूजा में थाली का
खुशी में ताली का
बड़ा ही महत्व है..........१

फलों में आम का
भगवान में राम का
मयखाने में जाम का
फैक्ट्री में काम का
सुर्ख़ियों में नाम का
बाज़ार में दाम का
मोहब्ब्त में शाम का
बड़ा ही महत्व है.........२

व्यापार में घाटा का
लड़ाई में चांटा का
रईसों में टाटा का
जूतों में बाटा का
रसोई में आटा का
बड़ा ही महत्व है.........३

फ़िल्म में गाने का
झगड़े में थाने का
प्यार में पाने का
अंधों में काने का
परिंदों में दाने का
बड़ा ही महत्व है..........४

ज़िंदगी में मोहब्ब्त का
परिवार में इज़्ज़त का
तरक्की में किस्मत का
दीवानो में हसरत का
बड़ा ही महत्व है.........५

पंछियों में बसेरे का
दुनिया में सवेरे का
डगर में उजेरे का
शादी में फेरे का
बड़ा ही महत्व है.........६

खेलों में क्रिकेट का
विमानों में जेट का
शरीर में पेट का
दूरसंचार में नेट का
बड़ा ही महत्व है.........७

मौजों में किनारों का
गुर्वतों में सहारों का
दुनिया में नज़ारों का
प्यार में इशारों का
बड़ा ही महत्व है...........८

खेत में फसल का
तालाब में कमल का
उधार में असल का
परीक्षा में नकल का
बड़ा ही महत्व है........९

ससुराल में जमाई का
परदेश में कमाई का
जाड़े में रज़ाई का
दूध में मलाई का
बड़ा ही महत्व है.........१०

बंदूक में गोली का
पूजा में रोली का
समाज में बोली का
त्योहारों में होली का
श्रृंगार में चोली का
बड़ा ही महत्व है........११

बरात में दूल्हे का
हड्डियों में कूल्हे का
रसोई में चूल्हे का
बड़ा ही महत्व है..........१२

सब्जियों में आलू का
बिहार में लालू का
मशाले में बालू का
जंगल में भालू का
बोलने में तालू का
बड़ा ही महत्व है........१३

मौसम में सावन का
घर में आँगन का
दुआ में दामन का
लंका में रावन का
बड़ा ही महत्व है..........१४

चमन में बहार का
डोली में कहार का
खाने में अचार का
मकान में दीवार का
बड़ा ही महत्व है.........१५

सलाद में मूली का
फूलों में जूली का
सज़ा में सूली का
स्टेशन में कूली का
बड़ा ही महत्व है...........१६

पकवानों में पूरी का
रिश्तों में दूरी का
आँखों में भूरी का
रसोई में छूरी का
बड़ा ही महत्व है...........१७

नल मेँ पाइप का
बेल्ट के टाइट का
वाहन मेँ बाइक काऔर आप के एक लाइक का
बड़ा ही महत्व है.

Sunday, May 3, 2015

चार बातें हमेशा याद रखो


पहली बात

हर इंसान इतना बुरा नही होता जितना वो पेन कार्ड और आधार कार्ड मैं दीखता है।
और इतना अच्छा भी नही होता जितना वो फेसबुक और वाटस एप पर दिखता है।

दूसरी बात

हर आदमी इतना बुरा नही होता जितना उसकी बीबी उसको समझती है 
और इतना अच्छा भी नहीं होता जितना उसकी माँ उसको समझती है।

तीसरी बात
हर आदमी अपनी लाइफ पार्टनर के बारे मैं सोचता है कि वो मिस यूनिवर्स दिखे 
और घर में काम शांता बाई की तरह करे।

चौथी बात

हर औरत अपने लाइफ पार्टनर के बारे मै सोचती है की वो अम्बानी तरह कमाए 
और व्यहवहार मनमोहन सिंह की तरह करे।

मंगल कामनाओ सहित समर्पित परन्तु कृपया मुस्कुरायें या हंसे नहीं।

किस्मत हो तो मोदी जी जैसी हो।
सवाल पूछने के लिए विपक्ष में
नेता नहीं और घर पर बीबी नहीं।

Monday, November 10, 2014

एक बंदर और बंदरिया की शादी



बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक
अनोखी शादी हुई जिसमें सैकड़ों लोगों ने न
केवल शिरकत की बल्कि इस मौके पर आयोजित
प्रीति भोज का भी लुत्फ उठाया. यह
शादी थी एक बंदर और
बंदरिया की. विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सोमवार को था,
जिसमें बंदर रामू और
बंदरिया रामदुलारी की शादी करवाई
गई. इस शादी के लिए करीब 300
निमंत्रण कार्ड बांटे गए थे.
बेतिया के तीन लालटेन चौक निवासी उदेश
महतो ने वर और वधू पक्ष के अभिभावक
की भूमिका निभाई. शादी में रामू ने
नीला और रामदुलारी ने
गुलाबी जोड़ा पहना था. उदेश बताते हैं कि विवाह वैदिक
मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, जिसके बाद
प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया था.
उदेश को खुशी है कि उन्होंने यह विवाह कराया,
लेकिन अफसोस इस बात का है कि बैंड-बाजे वालों के
देरी से पहुंचने की वजह से वह बारात
नहीं निकाल सके. उन्होंने बताया कि बैंड वालों के
इंतजार में शुभ मुहूर्त निकल जाता.
उन्होंने बताया कि रामू बंदर से उनकी मुलाकात
करीब सात वर्ष पहले गोवर्धन पर्वत घूमने के दौरान
हुई थी. वह उसे अपने घर ले आए और उसे अपने
बच्चे की तरह पाला व पहले
उसी की शादी कराने
का फैसला किया. इसलिए उन्होंने दो साल पहले 2,500 रुपये में
रामदुलारी बंदरिया को खरीदा. उदेश बताते हैं
कि उनकी शादी के कार्ड
भी छपवाए गए थे. शादी में जिला कलेक्टर
और पुलिस अधीक्षक सहित 300
लोगों को बुलाया गया था.

Friday, September 19, 2014

Hindi Jokes Collection 1


अमेरिकन बोला भाई साहब बताइए अगर आपका भारत महान है तो संसार के इतने आविष्कारों में आपके देश का क्या योगदान है ?? हिन्दुस्तानी-अरे अमेरिकन सुन !! ... 1. संसार की पहली फायर प्रूफ लेडी भारत में हुई !! नाम था "होलिका" आग में जलती नही थी !! इसीलिए उस वक्त फायर ब्रिगेड चलती नहीं थी!! 2. संसार की पहली वाटर प्रूफ बिल्डिंग भारत में हुई !! नाम था भगवान विष्णु का "शेषनाग"!! काम तो ऐसे जैसे"विशेषनाग"!! 3. दुनिया के पहले पत्रकार भारत में हुए !! "नारदजी" जो किसी राजव्यवस्था से नही डरते थे !! तीनों लोक की सनसनी खेज रिपोर्टिंग करते थे !! 4. दुनिया के पहले कामेंट्रेटर "संज य"हुए, जिन्होंने नया इतिहास बनाया !! महाभारत के युद्ध का आंखो देखा हाल अंधे "ध्रतराष्ट्र" को उन्ही ने सुनाया !! 5. दादागिरी करना भी दुनिया हमने सिखाया क्योंकि वर्षो पहले हमारे"शनिदेव" ने ऐसा आतंक मचाया कि"हफ्ता" वसूली का रिवाज उन्हीं के शिष्यों ने चलाया !! आज भी उनके शिष्य हर शनिवार को आते हैं ! उनका फोटो दिखाकर हफ्ता ले जाते हैं !! 6-दुनिया का पहला Bodybuilder - अंजलि पुत्र हनुमान और दूसरा Bodybuilder- भीम तब तुमरा American Arnold पैदा भी नहीं हुआ था अमेरिकन बोला दोस्त फालतू की बातें मत बनाओ! कोई ढंग का आविष्कार हो तो बताओ !! जैसे हमने इंसान की किडनी बदल दी, बाईपास सर्जरी कर दी आदि !! हिन्दुस्तानी बोला रे अमेरिकी सर्जरी का तो आइडिया ही दुनिया को हमने दिया था !! तू ही बता "गणेशजी" का ऑपरेशन क्या तेरे बाप ने किया था !! अमेरिकी हड़बड़ाया !! गुस्से में बड़बड़ाया!! देखते ही देखते चलता फिरता नजर आया !! तब से पूरी दुनिया को हम पर मान है!!! दुनिया में देश कितने ही हों पर सब में मेरा"भारत" महान है.. हिन्दुस्तानी Rocked अमेरिकन Shocked...!!
 
Hindi Joke 2
 
पति और पत्‍‌नी कहीं जा रहे थे।

तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई

'ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रूपए दे दे।'

पति ने पत्‍‌नी की तरफ देखा और बोला- 'दे दो, बेचारा वाकई अंधा है..'

Hindi Joke 3
 
टीचर: नालायक,क्लास में दिनभर लड़कियों से बातें क्यों करता रहता है? लड़का: सरमैं गरीब हूं, मेरे पास मोबाइल और वॉट्सएप नहीं है।
 
Hindi Joke 4
 
छगन(दोस्त से) : बढ़तीउम्र के साथ मेरी ताकत बढ़ती जा रही है। दोस्त: कैसे? छगन: आज से दस साल पहले मैं सौ रुपए की शक्कर मुश्किल से उठा पाता था पर अब बिल्कुल आराम से उठा लेता हूं! 

पुलिस और पत्नी में समानताएं


1.ना इनकी दोस्ती अच्छी और ना ही दुश्मनी। 
 
2. इनसे बनाकर रखना मजबूरी है। 
 
3. इनका मूड पता ही नहीं चलता कब बिगड़ जाए। 
 
4. अगर वे प्यार से बात करें तो अलर्ट हो जाएं। 
 
5. दोनों ही खतरनाक धमकी देते हैं। 
 
6. इनसे बहस में जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। 
 
7. ये पिछला हिसाब याद रखते हैं। 
 
8. अपने राज कभी नहीं खोलते। 
 
9. इनको जबर्दस्ती तारीफ चाहिए। 
 
10. सुन भले ही आपकी लें पर करेंगे अपने मन की ही। 
 
11. दोनों ही रौब से काम लेते हैं। 
 
12. इनकी नजर हमेशा आपकी जेब पर रहती है।
 
 सो भाइयों.. जरा बचके इन दोनों बलाओं से। जनहित में जारी!
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...